पेंशनर संघ तहसील शाखा हाटपीपल्या द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गायत्री तीर्थ पर वृद्ध जनों का सम्मान

[metaslider id="122"]

नीरज सोलंकी
हाटपीपल्या मध्यप्रदेश

पेंशनर संघ तहसील शाखा हाटपीपल्या द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गायत्री तीर्थ पर संघ के वरिष्ठतम सदस्य सर्वश्री डॉक्टर प्रेमचंद पाराशर एवं पडित मनोहर गुरु जी का भावभीना स्वागत संघ अध्यक्ष राधेश्याम सोलंकी द्वारा शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण श्री सोलंकी द्वारा दिया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने उद्बोधन में पाराशर जी एवं गुरु जी के दीर्घ अनुभव एवं मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई तथा उनके दीर्घायु यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की गई। इनके अतिरिक्त संघ के वरिष्ठतम सदस्य श्री शातिलाल सिसोदिया की अस्वस्थता के कारण उनके गृह निवास पर जाकर उनका भी अभिनंदन कर शॉल, श्रीफल भेंट कर उनके संघ के प्रति दीर्घ सेवा एवं समर्पण का उल्लेख कर कृतज्ञता प्रकट की गई। इस अवसर पर संघ सचिव अमोलक गोलेच्छा, कोषाध्यक्ष रतनलाल सोनी, पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण मोदी, सदस्यगण शातिलाल मालवीय, सिद्धनाथ सिसोदिया तथा विशेष अतिथी गायत्री परिवार के गिरीश चंद्र गुरु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सचिव अमोलक चंद गोलेच्छा ने दी

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights