खंडवा सेल्स टैक्स दफ्तर में आग, पूरी बिल्डिंग चपेट में:झाड़ियों से भड़की, रिकॉर्ड और फर्नीचर जलकर खाक; तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं

[metaslider id="122"]

खंडवा शहर के जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दफ्तर के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। रविवार का अवकाश होने के कारण एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।

दोपहर 2 बजे जब बिल्डिंग से काला धुआं और लपटें उठती दिखीं, तो स्थानीय रहवासियों ने तत्काल ‘डायल 112’ को सूचना दी। मौके पर सबसे पहले कोतवाली पुलिस पहुंची। गनीमत रही कि रविवार होने की वजह से दफ्तर बंद था, अन्यथा अंदर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की जान पर बन सकती थी। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

झाड़ियों की आग से भड़की, 30 मिनट में 3 फायर ब्रिगेड पहुंचीं प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि परिसर में सूखी झाड़ियों को साफ करने के लिए उनमें आग लगाई गई थी, जिसने तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया और सीधे बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही आधे घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

खंडवा सेल्स टैक्स दफ्तर में आग, पूरी बिल्डिंग चपेट में:झाड़ियों से भड़की, रिकॉर्ड और फर्नीचर जलकर खाक; तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं
खंडवा सेल्स टैक्स दफ्तर में आग, पूरी बिल्डिंग चपेट में:झाड़ियों से भड़की, रिकॉर्ड और फर्नीचर जलकर खाक; तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights