खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में इस तरह के प्रदर्शन से यह साफ है कि देश के आदिवासी अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

[metaslider id="122"]

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। खासकर स्विमिंग इवेंट में युवा प्रतिभाओं ने अपनी काबिलियत का शानदार परिचय दिया है।
ओडिशा की महज 15 वर्षीय तैराक अंजलि मुंडा ने महिला 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंजलि ने 2 मिनट 53.82 सेकंड का समय निकालकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया और चैंपियन बनीं। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके राज्य बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
वहीं इस इवेंट में छत्तीसगढ़ की तैराक अनुष्का भगत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 मिनट 59.33 सेकंड का समय निकाला और सिल्वर मेडल हासिल किया। अनुष्का का यह इस प्रतियोगिता में दूसरा सिल्वर मेडल है, जो उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में इस तरह के प्रदर्शन से यह साफ है कि देश के आदिवासी अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सही मंच और अवसर मिलने पर ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है, जहां खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में ऐसे ही दमदार प्रदर्शन की उम्मीद आगे भी बनी हुई

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights