रातभर जीप में घुमाकर दरिंदगी,अशोक नगर गैंगरेप की इनसाइड स्टोरी

[metaslider id="122"]

मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले में महिला से गैंगरेप मामले के तार एक मर्डर केस से जुड़ रहे हैं। 11 महीने पहले हुए इस हत्याकांड का आरोपी, गैंगरेप पीड़ित महिला का पति है। वह हाल में पैरोल पर जेल से बाहर आया है। वहीं, जिन लोगों पर महिला से गैंगरेप के आरोप लगे हैं, वे मृतक के परिवार से हैं। इनमें से एक व्यक्ति केस में मुख्य गवाह भी है। उसे 4 अक्टूबर को कोर्ट में गवाही भी देना है। इस हत्याकांड के बाद से ही इनके बीच दुश्मनी चल रही है।

महिला का आरोप है कि चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसे लहूलुहान कर खेत में फेंक दिया। फिलहाल पीड़ित महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। वार्ड के बाहर दो पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। महिला के पास किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा। मामले में शाढ़ौरा थाना प्रभारी अजय जाट का कहना है कि अभी जांच चल रही है। आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *