विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने पूरे उत्साह से किया स्वागत 

[metaslider id="122"]

अलीराजपुर

रिपोर्टर

यशवंत जैन

  1. विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने पूरे उत्साह से किया स्वागत
विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई
शिविर स्थल पर योजनाओं की जानकारी, आवेदन हेतु स्टॉल एवं स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन हुआ
अलीराजपुर : – जिले के विभिन्न ग्रामों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा जिन भी ग्रामों में पहुंची वहां ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाकर पात्रताधारियों के आवेदन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सभी जगह जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी एवं प्रधानमंत्रीजी का संदेश बताया गया। ग्रामीणों को विभागवार योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी विभाग के अधिकारीगण एवं मैदानी अमले द्वारा प्रदान की गई। ग्राम स्तर पर ग्रामीणों में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जिले के अलग-अलग ग्रामों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधिगण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योजनाओं की जानकारी देते हुए यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर स्थलों पर बडी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, आजीविका मिशन के समूह से जुडी महिलाएं, स्कूली विद्यार्थी, युवा, सहित ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों एवं बुजुर्गों ने पूरे उत्साह से सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार, स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण आदि किया जा रहा।
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights