*तिल्दा-नेवरा | मानवता की मिसाल | ब्रेकिंग न्यूज़*
*चलती ट्रेन में गर्भवती को हुआ प्रसव, तिल्दा में गूंजी किलकारी – समय पर मिली रेलवे पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी की सहायता से जच्चा-बच्चा स्वस्थ*
श्रीराम सिंह चौहान
तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर आज मानवता और तत्परता की मिसाल देखने को मिली। चलती ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
सूचना मिलते ही तिल्दा स्टेशन पर रेलवे पुलिस (RPF) और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। महिला यात्रियों और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। नवजात की किलकारी से पूरा प्लेटफॉर्म खुशी से गूंज उठा।
प्राथमिक जांच में जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। दोनों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों ने रेलवे पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की इस तत्परता की जमकर सराहना की।
चाणक्य न्यूज इंडिया
श्रीराम सिंह चौहान
