उज्जैन में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का षष्ठ दीक्षांत समारोह मंगलवार को कालिदास अकादमी के संकुल सभागार में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ।
समारोह में शामिल होने पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज से दैनिक भास्कर ने राम मंदिर ट्रस्ट में दान चोरी के मामले को लेकर सवाल किए। हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया और बिना कुछ बोले अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए।
‘महा महोपाध्याय’ की मानद उपाधि से सम्मानित हुए गोविंद देव गिरि
दीक्षांत समारोह में स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज को ‘महा महोपाध्याय’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं, श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश पांडेय को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि प्रदान की गई। स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज मंगलवार सुबह चार्टर्ड विमान से उज्जैन पहुंचे थे।