UP के रुझानों में भाजपा को बड़ा झटका
UP में NDA 34, इंडी को 43 सीटों पर बढ़त
UP में इंडी गठबंधन ने एनडीए को दी टक्कर
UP 2024 लोकसभा चुनाव का आज फाइनल दिन है। यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 34, इंडी गठबंधन 43 और 2 सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर बसपा आगे चल रही है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी शुरू से बढ़त बनाए हैं।

वहीं, काशी से पीएम मोदी 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। अमेठी पर कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने 300 हजार वोटों से स्मृति ईरानी पर बढ़त बना ली है। मेरठ से अरुण गोविल 7 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, नगीना से चंद्रशेखर आजाद 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
लखनऊ से राजनाथ सिंह और कैसरगंज से करण भूषण और गोरखपुर से रवि किशन, मिर्जापुर से अनुप्रिया भी लगातार बढ़त बनाए हैं। बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य पिछड़ रहा है। वहीं, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं। यहां धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।
दोपहर होने तक तय हो जाएगा कि दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा। सबसे पहले कानपुर का रिजल्ट आएगा। यहां 25 राउंड में काउंटिंग होगी। गाजियाबाद में 41 राउंड में काउंटिंग होगी, यहां सबसे देर में रिजल्ट आएगा। यूपी से पीएम मोदी के 12 और योगी कैबिनेट के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।
ये नतीजे तय करेंगे कि राहुल-अखिलेश की जोड़ी कमाल कर पाई या नहीं? प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? मायावती की राजनीति खत्म होगी? इन सवालों का जवाब भी मिलेगा। अगर एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 67 से 70 सीटें मिलीं, तो राम मंदिर के बाद मथुरा-काशी एजेंडे को तेज कर सकती है। रिजल्ट योगी का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा। कई और सवाल हैं, जिसके जवाब इस रिजल्ट में मिलेंगे।
झांसी से कांग्रेस के प्रदीप जैन आगे
झांसी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा पर 900 वोटों की बढ़त बना ली है।
लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे
लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे हो गए हैं। उन्होंने सपा रविदास महरोत्रा ने 800 वोटों की बढ़त बना ली है। इससे पहले रविदास महरोत्रा 5000 हजार वोटों से आगे चल रहे थे।
सहारनपुर से इमरान मसूद आगे
सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 6691 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे पर बसपा प्रत्याशी माजिद अली हैं।
https://x.com/i/status/1797184216053973272
जौनपुर से कृपा शंकर सिंह आगे
जौनपुर से कृपा शंकर सिंह ने बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा हैं। तीसरे पर श्याम यादव हैं।
मछली शहर सीट पर भी भाजपा के बीपी सरोज आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज से है।
कन्नौज से अखिलेश आगे
इंडी गठबंधन में कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी आगे हैं। NDA में वाराणसी से मोदी, अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह और कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं।
मतगणना केंद्र पर थ्री लेयर सुरक्षा
मतगणना के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए यूपी के सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 1 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। DGP प्रशांत कुमार ने बताया, मतगणना केंद्र पर तीन लेयर सुरक्षा रखी गई है।
जहां काउंटिंग होगी, वहां CRPF तैनात रहेगी और सभी की चेकिंग होगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह ना फैले, इसके लिए सोशल मीडिया टीम मॉनिटरिंग कर रही है।
यूपी में 851 प्रत्याशी मैदान में
यूपी चुनाव में कुल 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 771 पुरुष और 80 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी घोसी से हैं। यहां से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर मैदान में हैं। सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज से हैं, वहां से भाजपा सांसद बृजभूषण के बेटे करण भूषण चुनाव लड़ रहे हैं।
https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive
