UJJAIN एक लाख श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन

UJJAIN

UJJAIN

[metaslider id="122"]

UJJAIN एक लाख श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन

भोजपुर के शिव मंदिर में पहुंचे 25 हजार भक्त; कुबेरेश्वर धाम में विशेष अनुष्ठान

UJJAIN
UJJAIN

श्रावण के दूसरे सोमवार पर उज्जैन में रात 2:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक एक लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। शाम चार बजे जगतपिता, अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी महाकाल की सवारी में शामिल होंगे।

खंडवा के ओंकारेश्वर में सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। ओंकार महाराज का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। नैवेद्य में 56 भोग अर्पित किए गए। रायसेन के भोजेश्वर महादेव को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। यहां दोपहर 12 बजे करीब 25 हजार लोग पहुंचे हैं।

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। रात से ही कांवड़ यात्रियों की भी कतारें लगी हैं। भोपाल के बड़वाले महादेव, गुफा मंदिर में भी श्रद्धालु शिवशंकर के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

छतरपुर के जटाशंकर धाम को फूलों से सजाया गया है। दमोह के बांदकपुर में सुबह 4 बजे से ही भक्त जागेश्वर नाथ का अभिषेक करने पहुंच रहे हैं।

UJJAIN
UJJAIN

https://youtu.be/QIGgkP9TEvA

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMFApP4v38K/

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights