prayagraj से कांग्रेस प्रत्याशी के पिता हिरासत में,लाठीचार्ज

PRAYAGRAJ से कांग्रेस प्रत्याशी के पिता हिरासत में:रेवती रमण सिंह को थाने में बैठाया; आजमगढ़ में लाठीचार्ज; 14 सीटों पर 43% वोटिंग

PRAYAGRAJ से कांग्रेस प्रत्याशी के पिता हिरासत में:रेवती रमण सिंह को थाने में बैठाया; आजमगढ़ में लाठीचार्ज; 14 सीटों पर 43% वोटिंग

[metaslider id="122"]

प्रयागराज से कांग्रेस प्रत्याशी के पिता हिरासत में:रेवती रमण सिंह को थाने में बैठाया; आजमगढ़ में लाठीचार्ज; 14 सीटों पर 43% वोटिंग

उत्तर प्रदेश

prayagraj लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 14 सीटों पर वोटिंग चल रही है। दोपहर 3 बजे तक यानी 8 घंटे में 43.95% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा अंबेडकरनगर में 50.01% और सबसे कम फूलपुर में 39.46% वोटिंग हुई।

 

prayagraj से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से हटा दिया। जिसके बाद कांग्रेसी हंगामा करने लगे। सूचना पर रेवती रमण सिंह पहुंच गए। उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने में बैठाया है।

सपा ने चुनाव आयोग से 6 घंटे में 60 से ज्यादा शिकायतें की हैं। ज्यादातर शिकायतें EVM से जुड़ी हुई हैं। अंबेडकरनगर में बुजुर्ग महिला बग्घी से पोलिंग बूथ पर पहुंची और वोट डाला। आजमगढ़ में भाजपा समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें 2 लोगों के हाथ टूट गए। जबकि 2-3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

संतकबीरनगर में वोट डालने पहुंची महिला की मौत हो गई। महिला पोलिंग बूथ के गेट पर चक्कर खाकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी में आज सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोटिंग हो रही है।

Bhiwani में कांग्रेस और भाजपा के बीच हुई झड़प

9वीं बार सांसद बनने के लिए मेनका गांधी सुल्तानपुर से मैदान में हैं। डुमरियागंज से जगदंबिका पाल 5वीं बार सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। बाहुबली राजा भैया और धनंजय सिंह के असर वाली सीटों पर भी वोटिंग है। धनंजय सिंह भाजपा के लिए चुनाव कैंपेन करते रहे, जबकि राजा भैया ने सपा को समर्थन दिया है।

LOKSABHA ELECTION 6th Phase -8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग

prayagraj  से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, बूथ के बाहर अराजक तत्व हंगामा कर रहे थे। पुलिस मौके पर मौजूद भीड़ को हटाने में लगी थी।

पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी वहां से हटा दिया। इसके बाद कांग्रेसी हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर रेवती रमण सिंह मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ने का विरोध किया। इसको लेकर पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

आजमगढ़ के गौरा गांव में भाजपा समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें राजेश और भूपेंद्र सिंह हाथ टूट गया। 2-3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

भाजपा समर्थकों का कहना है कि पोलिंग बूथ पर सिपाही परवेज आलम तैनात था। यह प्रतिनिधि हरेंद्र यादव के साथ मिलकर फर्जी वोटिंग कर रहा था।

https://x.com/i/status/1794287073144512817

इस मामले की शिकायत हम लोगों ने पुलिस से की थी। पुलिस आई और उसे थाने ले गई। मगर 1 घंटे बाद वह फिर आ गया और फर्जी वोटिंग कराने लगा। जिसे लेकर हम लोगों विरोध किया, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

सपा का आरोप- जौनपुर में भाजपा प्रत्याशी के लोगों बूथ एजेंट को पीटा

सपा ने आरोप लगाया है कि जौनपुर के घूवाखुर्द में भाजपा प्रत्याशी के लोगों ने सपा के बूथ एजेंट को पीटा। पुलिस ने भी आरोपियों को साथ दिया। चुनाव आयोग संज्ञान ले, जिससे निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने कहा- मैं चुनाव जीत रहा हूं। जिस तरह से वोटर्स में उमंग, उत्साह है। उससे ये लग रहा है कि मैं 4 लाख वोटों से चुनाव जीतूंगा।

भोजपुरी अभिनेता चंदन सेठ ने जौनपुर के जलालपुर में पत्नी और मां के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि घरों से बाहर निकलें और मतदान करें। पहले मतदान फिर जलपान।

पूर्व सपा विधायक का आरोप-मुस्लिम समाज के लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

जौनपुर के घुरीपुर गांव में सुबह 10 बजे 2 समुदायों में विवाद हो गया। सूचना पर सपा के पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गई। सीमा द्विवेदी ने बताया कि लाल बहादुर यादव जबरन फर्जी मतदान करवाना चाहते हैं। बवाल बढ़ता देख पूरे गांव को प्रशासन ने चारों तरफ से घेर लिया।

PRAYAGRAJ से कांग्रेस प्रत्याशी के पिता हिरासत में:रेवती रमण सिंह को थाने में बैठाया; आजमगढ़ में लाठीचार्ज; 14 सीटों पर 43% वोटिंग
PRAYAGRAJ से कांग्रेस प्रत्याशी के पिता हिरासत में:रेवती रमण सिंह को थाने में बैठाया; आजमगढ़ में लाठीचार्ज; 14 सीटों पर 43% वोटिंग
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *