PRAYAGRAJ राष्ट्रपति ने महाकुंभ में डुबकी लगाई

सूर्य को अर्घ्य दिया, हनुमान मंदिर का दर्शन किया
भीड़ के चलते संगम स्टेशन बंद करना पड़ा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई।
भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन और आरती की।
इसके बाद राष्ट्रपति लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं। यहां दर्शन-पूजन किया। अब अक्षयवट जाएंगी। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी हैं।
https://www.facebook.com/chanakyanewsmpcg