NEW DELHI मोदी बोले कांग्रेस नाटक कर रही
NEW DELHI कांग्रेस बोली- संविधान ग्रंथ तो अंबेडकर भगवान

NEW DELHI नेहरू ने उनके खिलाफ प्रचार किया
भारत रत्न नहीं दिया
अमित शाह की संसद में अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कहा कि शाह ने अंबेडकर का अपमान किया। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि अगर संविधान ग्रंथ है तो अंबेडकर भगवान हैं। कांग्रेस ने शाह के इस्तीफे की मांग की है। https://dhcreator.dailyhunt.in/app/post/list?archived=false
इन बयानों के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जवाब दिया। मोदी ने X पर 6 पोस्ट किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब अंबेडकर पर नाटक कर रही है। पंडित नेहरू ने चुनाव में अंबेडकर के खिलाफ प्रचार किया था। उन्हें भारत रत्न देने से कांग्रेस ने इनकार किया। एससी-एसटी पर सबसे ज्यादा नरसंहार कांग्रेस के शासन काल में हुए हैं।”
अंबेडकर पर विवाद की वजह शाह का बयान
दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। अम्बेडकर, अम्बेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।