NEET परीक्षा फिरसे होगी या जारी होगा रिजल्ट ?

NEET परीक्षा फिरसे होगी या जारी होगा रिजल्ट ?

NEET परीक्षा फिरसे होगी या जारी होगा रिजल्ट ?

[metaslider id="122"]

NEET परीक्षा फिरसे होगी या जारी होगा रिजल्ट ?

NEET में ग्रेस मार्क विवाद, जांच के लिए पैनल गठित

NEET 67 छात्रों को AIR 1 रैंक मिली

NEET में ग्रेस मार्क विवाद, जांच के लिए पैनल गठित
NEET में ग्रेस मार्क विवाद, जांच के लिए पैनल गठित

NTA केंद्र सरकार ने NEET-UG में ग्रेस अंक विवाद को फिर से जांचने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह जानकारी शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दी।

NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि कमेटी से एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके बाद यह तय होगा कि आगे क्या करना है।

नीट यूजी-2024 के रिजल्ट पर सवाल उठ रहे हैं। NTA ने 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क दिए हैं। आरोप है कि इससे 67 छात्रों की ऑल इंडिया रैंक 1 आई। नीट यूजी-2024 में 24 लाख बच्चे बैठे थे। रिजल्ट 4 जून को आया था।

डायरेक्टर जनरल सिंह ने बताया कि हमारी कमेटी 1563 कैंडिडेट्स और 6 सेंटर्स की जांच करेगी, जहां ग्रेस मार्क्स मिले हैं। हमारे पास सेंटर्स की मॉनिटरिंग के लिए CCTV हैं। सेंटर्स की रिपोर्ट्स भी हैं। ये सेंटर्स मेघालय, बहादुरगढ़ (हरियाणा), दंतेवाड़ा, बालोद (छत्तीसगढ़‌), सूरत (गुजरात) और चंडीगढ़ के हैं।

इस बीच रिजल्ट में गड़बड़ियों के विरोध में दिल्ली और कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई हैं। एग्जाम में टॉपर्स की बढ़ी हुई संख्या, मार्किंग स्कीम से अलग ग्रेस मार्क्स देना, आंसर की में बदलाव और एग्जाम से पहले ही पेपर लीक जैसे आरोप लगाए गए हैं।

परीक्षा का रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद से ही लगातार NTA पर गड़बड़ियों के आरोप लग रहे थे। सबसे पहले जानते हैं कि NTA पर NEET UG एग्जाम को लेकर क्या सवाल खड़े हुए…

सवाल 1 – एग्जाम में 67 कैंडिडेट्स को कैसे मिली

ऑल इंडिया रैंक 1, जबकि पिछले 5 सालों से हर साल सिर्फ 2 से 3 कैंडिडेट्स ही रैंक 1 पर साथ होते थे। इस बार क्या बदला ?

अब जानते हैं NTA ने इन आरोपों पर क्या जवाब दिए हैं..

जवाब 1 – 44 बच्चों को आंसर की में बदलाव होने के बाद मिले 720/720, टॉपर्स की संख्या हुई 67
NEET UG में 67 कैंडिडेट्स ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। NTA ने कहा है कि ऐसा NCERT की पुरानी और नई किताब में अंतर होने की वजह से हुआ है। NTA ने कहा है कि हमारे देश में घर के बड़े भाई-बहनों की पुरानी किताबों से उनके भाई-बहन पढ़ाई करते हैं। ऐसे में पुरानी किताब के हिसाब से दिए गए आंसर को गलत नहीं ठहरा सकते।

पुरानी NCERT में लिखे स्टेटमेंट पूरी तरह सही नहीं
एग्जाम में केमिस्ट्री के सेक्शन में एटम से रिलेटेड एक सवाल पूछा गया था। स्टूडेंट्स को सवाल के जवाब में ये बताना था कि क्वेश्चन के साथ दिए गए स्टेटमेंट में से कौन से दो स्टेटमेंट्स सही हैं।

29 मई को NTA ने NEET UG की प्रोविजनल आंसर की रिलीज की। इसमें ऑप्शन 1 को सही माना गया था। इस जवाब पर 10,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पुरानी NCERT के आधार पर आपत्ति जताई।

NTA की तरफ से प्रोविजनल आंसर की जारी होने पर जो ऑब्जेक्शन आए, उस पर जांच होने से ये पता चला कि इस सवाल का जवाब पुरानी और नई NCERT किताबों के हिसाब से अलग-अलग होगा। पुरानी किताब की स्टेटमेंट गलत है, लेकिन क्योंकि NCERT को स्टैंडर्ड सिलेबस माना गया है इसलिए किताब में गलती होने की वजह से एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं की जा सकती।

NTA ने सवाल के ऑप्शन 1 को सही माना, बाद में ऑप्शन 3 के लिए दिए बोनस मार्क्स
पुरानी NCERT किताब के मुताबिक सही स्टेटमेंट था कि हर एलिमेंट के एटम स्टेबल होते हैं। जबकि नई NCERT किताब में लिखा है कि ज्यादातर एलिमेंट्स के एटम स्टेबल होते हैं। इस क्वेश्चन के लिए ऑप्शन 1 सही है। यानी, पहला स्टेटमेंट सही और दूसरा गलत है।

दरअसल, रेडियोएक्टिव एलिमेंट्स के एटम स्टेबल नहीं होते हैं। ऐसे में ऑप्शन 1 यानी पहला स्टेटमेंट सही है, लेकिन दूसरा गलत है, ये इस सवाल का सही जवाब होगा।

UP के रुझानों में भाजपा को बड़ा झटका

सवाल 2 – एक ही एग्जाम सेंटर से 6 बच्चों को ऑल इंडिया रैंक 1 मिली है। इस बार फुल स्कोर करने वाले बच्चों की संख्या कैसे बढ़ गई ?

जवाब 2 – 67 में से 44 स्टूडेंट्स ने बोनस मार्क्स की वजह से स्कोर किया 720/720
NTA ने कहा है कि जिन 67 स्टूडेंट्स को 720 मार्क्स मिले हैं, उन सभी को टॉपर नहीं माना जाएगा। 67 में से 44 स्टूडेंट्स को आंसर की में बदलाव होने की वजह से बोनस मार्क्स मिले हैं। इस वजह से इन स्टूडेंट्स ने 720/720 का परफेक्ट स्कोर किया है। परफेक्ट स्कोर करने वाले सबसे ज्यादा 11 स्टूडेंट्स राजस्थान से हैं। इसके बाद तमिलनाडु के 8, महाराष्ट्र के 7, आंध्र प्रदेश और बिहार के 4-4 स्टूडेंट्स हैं।

chanakya स्पेशल कैसा होगा मोदी 3 .0 का स्वरुप किसको कितना

44 स्टूडेंट्स को मिले 5 बोनस मार्क्स, इनका स्कोर पहुंचा 720/720
NTA ने उन सभी स्टूडेंट्स को 5 नंबर दिए, जिन्होंने दोनों में से किसी भी स्टेटमेंट को मार्क किया था। NTA के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि इस वजह से कम से कम 44 स्टूडेंट्स जो 715 स्कोर कर रहे थे, उनके 5 मार्क्स बढ़ाकर 720 हो गए।

2021 के बाद NEET UG में कभी नहीं आए 3 से ज्यादा टॉपर्स
2021 के बाद किसी भी साल NEET UG एग्जाम में तीन से ज्यादा स्टूडेंट्स टॉपर नहीं बने हैं। 2019 और 2020 में सिर्फ एक स्टूडेंट ने एग्जाम में टॉप किया जबकि 2021 में तीन स्टूडेंट्स, 2022 में एक स्टूडेंट और 2023 में दो स्टूडेंट्स ने टॉप किया।

https://x.com/i/status/1799405321871393035

NCERT किताबें ही हैं NEET UG के लिए स्टैंडर्ड सिलेबस : NTA
NTA से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए स्टैंडर्ड सिलेबस NCERT किताबें ही हैं। इसलिए हमने उन सभी स्टूडेंट्स को बोनस मार्क्स दिए हैं, जिन्होंने ऑप्शन 3 मार्क किया था। थर्ड ऑप्शन के हिसाब से 1 और 2 दोनों स्टेटमेंट्स सही हैं।

NTA के अधिकारी ने आगे कहा- ऐसी सिचुएशन दोबारा न बने, इसके लिए हम काम करेंगे। फिलहाल, हमने NCERT को क्लास 12 की NCERT किताबों के पुराने और नए एडिशन में अंतर को लेकर कुछ नहीं कहा है। इस साल NEET UG का एग्जाम हो चुका है। इसमें अब NCERT भी कुछ नहीं कर सकती।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने किया था रजिस्ट्रेशन
इस साल कुल 23.81 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि पिछले साल कुल 20.87 स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। हल्द्वानी के कोचिंग इंस्टीट्यूट NEETIIT Academy के डायरेक्टर शुभम राय का कहना है कि एग्जाम के लिए 4 लाख ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया, लेकिन इस रेशियो में पेपर का डिफिकल्टी लेवल नहीं बढ़ाया गया। पिछले साल की तुलना में केमिस्ट्री और बायोलॉजी का सेक्शन आसान था। जबकि फिजिक्स थोड़ा डिफिकल्ट था। ऐसे में देश भर से 24 लाख बच्चों में से 20-23 बच्चे 720/720 स्कोर कर ले जाएं, ये संभव है। हालांकि, बोनस मार्क्स मिलने की वजह से 44 ज्यादा बच्चों को परफेक्ट स्कोर मिल गया।

NEET में ग्रेस मार्क विवाद, जांच के लिए पैनल गठित
NEET में ग्रेस मार्क विवाद, जांच के लिए पैनल गठित
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *