जंप प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पत्रकारो को अपने कर्तव्य और दायित्व

[metaslider id="122"]

जंप पत्रकारिता के स्वाभिमान का उत्सव का कार्यक्रम संपन्न
लोकेशन लटेरी जिला विदिशा —। संवाददाता अजय भंडारी। जर्नलिस्ट्स यूनियन आफ इंडिया ( जंप ) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना ने कल प्रदेश भर के सभी पत्रकार भाईयों को एक छत के नीचे बैठकर उनकी शक्ति और कर्तव्य का आभास कराया
सिरोंज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की
पत्रकारिता कोई नौकरी नहीं, यह लोकतंत्र की आत्मा है। यदि पत्रकार निर्भीक नहीं होगा, तो समाज गूंगा हो जाएगा—इन शब्दों के साथ जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना ने सिरोंज में आयोजित राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं कार्यशाला को पत्रकारिता के स्वाभिमान का ऐतिहासिक मंच बना दिया।
27 दिसंबर को आयोजित इस भव्य आयोजन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ. सक्सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत है संगठित, सजग और सिद्धांतनिष्ठ पत्रकारिता की। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि जब-जब सत्ता, व्यवस्था या समाज में अन्याय होगा, तब-तब पत्रकार ही सबसे पहले खड़ा दिखाई देगा—यही उसकी पहचान है, यही उसका धर्म है।
वही कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए
मप्र के मछुआ एवं मत्स्य कल्याण मंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि,
विकास पुरुष का तमगा देने वाला भी पत्रकारों का यही मंच है। जो जनप्रतिनिधि विकास करता है, उसका मूल्यांकन जनता के साथ-साथ पत्रकार करते हैं। किसी को विकास पुरुष का तमगा मिलता है तो उसके पीछे भी पत्रकारों की निष्पक्ष कलम और यही मंच होता है। राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
मंत्री नारायण सिंह पंवार ने जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों को संगठित कर सम्मान और प्रशिक्षण देने वाला यह मंच पत्रकारिता के लिए दिशा-निर्देशक बन रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों के आत्मसम्मान को सुदृढ़ करते हैं और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हैं।
इसके पूर्व गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ नवीन आनंद जोशी ने प्रदेश के पत्रकारो को शासन से मिलने वाली सुविधाओ को आंचलिक पत्रकार साथियों को कैसे मिले, इस हेतु सार्थक प्रयास और नीति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
वही राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने गोदी मीडिया जैसी प्रचलित शब्दावली पर बेबाक टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि पत्रकारों और पत्रकारिता के लिए इस तरह के शब्द प्रयोग में लाए जा रहे हैं, तो इसे नकारात्मक रूप में देखने के बजाय यह समझना चाहिए कि पत्रकारिता अपना दायित्व निभा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि जब पत्रकार सत्ता, व्यवस्था और समाज से सवाल पूछता है, तभी उसे लेबल करने की कोशिशें होती हैं। जब तक पत्रकारिता निष्पक्ष और निर्भीक रहेगी, तब तक उस पर आरोप भी लगेंगे। आरोप लगना इस बात का संकेत है कि पत्रकारिता ने किसी न किसी को असहज किया है।
पत्रकारों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र भी मंत्री नारायण सिंह पंवार को सौंपा। मांगपत्र पर आश्वासन देते हुए मंत्री ने कहा कि आपके द्वारा सौंपे ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने और उनसे आग्रह पूर्वक मनवाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर स्वागत भाषण राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ कमल आलोक प्रसाद और आभार कार्यक्रम आयोजक रघुवीर प्रजापति ने माना। कार्यक्रम का सफल संचालन एड पवन सक्सेना ने किया। कार्यक्रम मैं भोपाल इंदौर पन्ना टीकमगढ़ अगर मालवा राजगढ़ इंदौर उज्जैन बदरवास शिवपुरी कोलारस मुंगावली अशोक नगर गुना आरोन बीनागंज मधुसूदनगढ़ कुंभराज ग्यारसपुर नटेरन बासौदा विदिशा लटेरी एवं संपूर्ण प्रदेश से 500 से अधिक पत्रकार सम्मिलित हुए सभी को सम्मानित पत्र से सम्मानित किया गया साथ ही लटेरी ईकाई की नई टीम का गठन भी किया गया

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights