LOKSABHA सीटों की काउंटिंग हुई चालू: 542
LOKSABHA पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे;
LOKSABHA शुरुआती रुझान में NDA 77, I.N.D.I.A. 46 सीटों पर आगे
LOKSABHA की 542 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं। इसके बाद EVM खोली जाएगी। अगले दो घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

शुरुआती रुझान में NDA 77, I.N.D.I.A.46 सीटों पर आगे चल रहा है।
मंदिरों से लेकर पार्टी ऑफिस में हवन-पूजन किए जा रहे हैं। लड्डू तो कहीं पूड़ी-सब्जी से लेकर छोले-भटूरे तक की तैयारी हो रही है। भाजपा कार्यालय में पूड़ी और बूंदी बनाई जा रही है।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।
1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।
रुझानों में बड़ा उलटफेर
रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। अब एनडीए ने बढ़त बना ली है। एनडीए ने 82 सीटों पर बढ़त बना ली है। INDIA 49 सीटों पर आगे चल रहा है।
Loksabha election 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग chanakya
राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने की EVM बदलने की शिकायत
भाजपा उम्मीदवार रविकिशन ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की
रवि किशन गोरखपुर सीट से मौजूदा सांसद और भाजपा उम्मीदवार हैं। 2019 उन्हें 7,17,122 वोट मिले थे। रवि किशन के खिलाफ इंडी गठबंधन ने काजल निषाद को प्रत्याशी बनाया है।
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में किसके बीच है मुकाबला.. रिपोर्टर अक्षय बाजपेयी बता रहे हैं
लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं।
आंध्र के 5 एग्जिट पोल में NDA तो दो में सत्तारूढ़ YSRCP की सरकार बनते दिख रही है। ओडिशा में नवीन पटनायक की BJD और भाजपा में बराबरी की टक्कर है।
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।
वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।
https://x.com/i/status/1797184216053973272
आंध्र प्रदेश: सत्ता बदलने का अनुमान
एग्जिट पोल में इस बार जगन मोहन रेड्डी की YSRCP सरकार गिरने का अनुमान जताया गया है। पांच एग्जिट पोल ने भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी के गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान जताया है।
सिर्फ दो एग्जिट पोल में YSRCP को बहुमत मिलता दिख रहा है। 6 एग्जिट पोल में कांग्रेस का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है। सिर्फ एक पोल में कांग्रेस को 0-2 सीट मिलती दिख रही है।
LOKSABHA ELECTION 6th Phase -8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग
आंध्र प्रदेश में 175 सीटें, बहुमत के लिए 88 विधायक चाहिए-
आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 88 विधायक चाहिए। राज्य में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की सरकार है। 2019 में जगन मोहन रेड्डी पहली बार राज्य के CM बने थे।
https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ एक तरफ तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जन सेना पार्टी (JSP) और भाजपा गठबंधन है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस है। जगन के लिए पहली चुनौती TDP अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू हैं, जो तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
इस चुनाव में TDP ने 175 सीटों में से 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जन सेना 21 और भाजपा 10 सीट पर चुनाव लड़ रही है।
जगन रेड्डी की दूसरी चुनौती उनकी बहन वाईएस शर्मिला हैं। वे कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। आंध्र प्रदेश में दशकों तक कांग्रेस की सरकार रही है। 1956 से 1983, 1989 से 1994 और 2004 से 2014 तक पार्टी सत्ता में रही
