HATA अपने बच्चों को कल्याणकारी मार्ग पर चलाएं

HATA अपने बच्चों को कल्याणकारी मार्ग पर चलाएं

HATA अपने बच्चों को कल्याणकारी मार्ग पर चलाएं

[metaslider id="122"]

हटा से पुष्पेंद्र पांडे की रिपोर्ट*अपने बच्चों को कल्याणकारी मार्ग पर चलाएं*
हटा। गायत्री शक्तिपीठ में युग ऋषि के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु उपजोन सागर के सहसमन्वयक पंडित दिनेश दुबे जो विगत दिनों सभी तहसीलों में परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को गति प्रदान करने हेतु सतत बैठकें ले रहे हैं, उसी क्रम में दमोह से बैठक लेकर लौटते हुए पंडित दुबे ने गायत्री शक्ति पीठ में परिजनों की एक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने गांव गांव में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाने एवं देवालयों में स्वच्छता अभियान चलाने, घर-घर में जन्म दिवस मनाने की बात कही उन्होंने कहा कि जब तक हमारे बच्चे हमारा अनुसरण नहीं करते हैं तब तक हम दूसरों से क्या अपेक्षा कर सकते हैं हमें अपने बच्चों को गायत्री महामंत्र जपने गुरुदेव के साहित्य को पढ़ने हेतु प्रेरित करना चाहिए जब हम स्वयं सुधरेंगे तभी दूसरों को कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे। इस अवसर पर तहसील समन्वयक जयप्रकाश नेमा ने आने वाले समय में 57 पंचायतों में कार्य करने की रूपरेखा रखी एवं शीघ्र ही कार्य करने हेतु परिजनों को प्रेरित किया।भगवान दास पटेल शिक्षक ने युग ऋषि के कार्यों को करने हेतु संकल्प लिया एवं व्यावहारिक रूप से कार्य करने पर बल दिया। पंडित मदन गोपाल दुबे ने लोगों को जल संरक्षण पर अपनी बात रखी रतनलाल अग्रवाल ने स्वाध्याय पर अपने विचार रखे। पंडित दिनेश दुबे ने कहा कि हम स्वाध्यायशील एवं प्रमाणिक बनें। गुरुदेव के सच्चे शिष्य बनकर समयदान, अंशदान, साधना आदि के जो पांच संकल्प हमने दीक्षा के समय लिये थे उन्हें पूर्ण करें। इस अवसर पर अनेक परिजनों की उपस्थिति रही ।

chhattisgarh- में बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 मौतें:

neemuch- 2 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:परिजनों ने कहा- मानसिक रूप से बीमार था मृतक; पुलिस मामले की जांच में जुटी

chatarpur रेंजर बुद्ध सिंह कोल की बड़ी कार्यवाहीkhandwa-शराब के नशे में था, पेड़ पर लटका मिला शव:

mandla राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर एससी मोर्चा ने दिया धरना।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *