#gya#जिला पदाधिकारी गया द्वारा गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण

[metaslider id="122"]

गया, मध्य रात्रि करीब 12 बजे जिला पदाधिकारी गया dr त्याग राजन एस एम ने अपने आवास से निकलकर ग्यवाल बिगहा, गांधी मैदान, खलिश पार्क इत्यादि स्थानों पर जाकर सड़क के किनारे रिक्शा चालक, ठेला चालक एवम् अन्य असहाय लोगों को सड़क के किनारे इस कड़ाके के ठंड में ठिठुरे सोए देखकर उन सभी को अपने हाथो से कम्बल ओढ़ाया। उन सभी को रैन बसेरा एवम् आश्रय स्थल में जाकर आराम करने की अपील किया। असहाय लोगों ने जिला पदाधिकारी को काफी सराहा है। विदित हो पिछले 3 दिनों से ठंड का दस्तक तेजी से आया है। तापमान में भी काफी गिरावट आ रही है। जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, नगर निकाय के पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी को अपने अपने छेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया है। कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। डी एम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने छेत्र में देर रात्रि तक घूमे और जरूरतमंद के बीच ठंड से बचाव हेतू कम्बल भी वितरण करे।

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights