DAMOH सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा निर्धारित तिथि

कलेक्टर श्री कोचर
दमोह हेड ब्यूरो एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया
दमोह : 26 सितम्बर 2024
DAMOH सी.एम. हेल्पलाईन की नियमित रूप से समीक्षा किये जाने हेतु माह अक्टूबर 2024 का रोस्टर निर्धारित किया गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने समस्त संबंधित विभाग प्रमुखों एवं संबंधित एल-1 अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों की समीक्षा निर्धारित तिथि पर की जायेगी। रोस्टर अुनसार संबंधित विभाग प्रमुख एवं उनके एल-1 अधिकारी लंबित शिकायतों की विस्तृत रिपोर्ट सहित कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में निर्धारित तिथि को दोपहर 02 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
DAMOH सी.एम. हेल्पलाईन शिकायतों की विभागवार समीक्षा हेतु रोस्टर

https://www.facebook.com/chanakyanews.india
DAMOH कलेक्टर श्री कोचर ने बताया लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग तथा तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा 14 अक्टूबर तक दोपहर 02 बजे से की जायेगी।
Bhopal- में डेंगू का प्रकोप, कोलार की हालत खराब:
इसी प्रकार उर्जाविभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं खनिज साधन विभाग की समीक्षा 27 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक, राजस्व विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, अध्यात्म विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा 30 सितम्बर से 09 अक्टूबर तक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा 03 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक, सूचना एवं प्रौद्यौगिकी विभाग, श्रम विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, वन विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा 04 अक्टूबर को तथा खनिज साधन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कुटीर एवं ग्रामोउद्योग विभाग की समीक्षा 07 अक्टूबर को की जायेगी।
DAMOH लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह
[metaslider id="122"]