CHENNAI इंडिगो की चेन्नई-गुवाहाटी फ्लाइट में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी

CHENNAI

CHENNAI

[metaslider id="122"]

CHENNAI इंडिगो की चेन्नई-गुवाहाटी फ्लाइट में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी

ग्लूकोज लेवल डाउन हुआ, आर्मी डॉक्टर ने इलाज किया; सेना ने सराहना की

CHENNAI
CHENNAI

चेन्नई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6011 में शनिवार शाम 6.20 पर मेडिकल इमरजेंसी का मामला आया। प्लेन में सवार 75 साल के बुजुर्ग का अचानक से ग्लूकोज लेवल डाउन (हाइपोग्लाइसीमिया) हो गया। इसके कारण बुजुर्ग बेहोश हो गए और उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए।

घटना के कारण प्लेन में हलचल मच गई। केबिन क्रू ने तत्काल बुजुर्ग को ऑक्सीजन दी। क्रू ने फ्लाइट में किसी डॉक्टर के होने की अनाउंसमेंट की। घटना का पता चलते ही इंडियन आर्मी में डॉक्टर मेजर मुकुंदन मदद के लिए आगे आगे। वे छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे।

मुकुंदन ने वृद्ध की जांच की। ऑक्सीजन लेवल मेंटेन किया। वृद्ध को चीनी और ओआरएस दिया गया, जिससे ग्लूकोज लेवल बढ़ सके। गुवाहटी लैंडिंग से पहले ही एयरपोर्ट स्टाफ को मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी दे दी गई थी। जैसे ही प्लेन लैंड हुआ वृद्ध को तुरंत ही एयरपोर्ट के इमरजेंसी रूम ले जाया गया। यहां पर उनका इलाज किया।

एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी

शनिवार सुबह 6:40 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थाईलैंड के फुकेट जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX110 उड़ाने भरने के 16 मिनट बाद ही वापस एयरपोर्ट लौटी थी। प्लेन (विमान बोइंग 737 मैक्स 8) जब हवा में था जब उनमें तकनीकी खराबी का पता चला था। फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था।

CHENNAI
CHENNAI

फ्लाइट वापसी के अन्य मामले…

16 जुलाई: गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की बुधवार रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। विमान में 191 लोग सवार थे।

हालांकि, इंडिगो की तरफ से इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से उड़ान भरते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल के तहत, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया।

15 जुलाई: पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा इंडिगो विमान

15 जुलाई को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था।

8 जुलाई: इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री बोले- झटका लगा

https://youtu.be/WYoX5UhMATM

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights