BILASPUR बिलासपुर का युवक मलेशिया में लापता मोबाइल बंद

BILASPUR

BILASPUR

[metaslider id="122"]

BILASPUR बिलासपुर का युवक मलेशिया में लापता मोबाइल बंद

3 दिन पहले माता-पिता से आखिरी बार बात हुई,जॉब सर्च करने गया था, 19 दिन पहले वीजा एक्सपायर

BILASPUR
BILASPUR

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला एक युवक मलेशिया में लापता हो गया है। 3 दिन पहले उसने आखिरी बार अपने-माता-पिता से मोबाइल पर बात की थी। जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। इससे परेशान माता-पिता ने 21 जुलाई को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक तंबोली (29) जॉब सर्च करने 31 मई को मलेशिया के लिए निकला था। 1 जून को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच गया। जिसके बाद उसने परिजनों को कॉल कर जानकारी दी। 18 जुलाई के बाद से फोन बंद है। बताया जा रहा है कि, उसने 30 दिन का वीजा बनवाया था। जो 19 दिन पहले ही खत्म हो चुका है।

जूना के रहने वाले दीपक के पिता राजेश तंबोली ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई की शाम उनकी आखिरी बार बात हुई थी। घरवालों से दीपक ने भी संपर्क नहीं किया है। जिसके बाद घबराए परिजन थाना पहुंचे, जहां उन्होंने टीआई विवेक पांडेय को घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना थाने में दी है।

परिजनों ने बताया कि दीपक जॉब सर्च करने के लिए मलेशिया गया है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक केयर सेंट्रल पॉइंट नामक होटल में ठहरा था। 18 जुलाई को उसने दूसरे गेस्ट हाउस में शिफ्ट होने की बात कही थी।

उसी दिन आखिरी बार एटीएम से रुपए पैसे भी निकलवाया है। इसके बाद खाते से एक रुपए भी ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अफसर एंबेसी की मदद से युवक की जानकारी जुटा रही है।

BILASPUR
BILASPUR

https://youtu.be/jRpxypAFxSY

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMVAadzSYlR/

 

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *