BHOPAL गैस लीकेज से लगी आग, परिवार झुलसा chanakya NewsFebruary 27, 2025 BHOPAL [metaslider id="122"]BHOPAL गैस लीकेज से लगी आग, परिवार झुलसा BHOPAL भोपाल के बाग सेवनिया स्थित संत आसाराम फेस-1 में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से एक ही परिवार के 11 सदस्य झुलस गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बुधवार का है। गुरुवार को सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया जाता है कि शिवरात्रि की पूजा के दौरान यह घटना हुई। किचन में रखा सिलेंडर लीकेज होने लगा, जो घर में फैल गई। इस वजह से आग लग गई। जिससे घर के मालिक नवल किशोर शुक्ला उम्र 55 वर्ष, उनकी मां मनोरमा शुक्ला उम्र 80 वर्ष, पत्नी मोनिका शुक्ला उम्र 44 वर्ष बेटे राकेश शर्मा उम्र 35 वर्ष, बेटी श्रीधा उम्र 15 वर्ष समेत प्रभा किशोर शुक्ला उम्र 70 वर्ष, चंदेश त्रिपाठी उम्र 34 वर्ष और सुरेंद्र उचेनिया झुलस गए। विधानसभा में क्लर्क हैं शुक्ला नवल किशोर शुक्ला विधानसभा में क्लर्क हैं। शिवरात्रि के दिन उन्होंने अपने घर पर पूजा का आयोजन किया था। https://youtu.be/n0vDhBkYcPM जिसके चलते उनका पूरा परिवार मौजूद था। पूजा के दौरान घर के किचन में खाना बन रहा था। इतने में गैस के सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इसके बाद उन्होंने गैस सिलेंडर बदल दिया और सिलेंडर को घर में ही रख दिया। बावजूद सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। पूजा के दिए की वजह से घर में फैली गैस ने आग पकड़ ली और सदस्य झुलस गए। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड और पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। [metaslider id="122"] Post Views: 198
ratlam सीसीटीवी कैमरे के मदद से थाना डीडीनगर पुलिस ने 2 गुमशुदा लोगों को दस्तयाब कर परिजनों से मिलवाया [metaslider id=”122″]ratlam किशन मालवीय सीसीटीवी कैमरे की मदद से थाना डीडीनगर पुलिस ने 02 गुमशुदा व्यक्तियो को दस्तयाब कर परिजनों…
UJJAIN कुंभ में शिप्रा नदी पर जल मार्ग बनेगा [metaslider id=”122″]UJJAIN कुंभ में शिप्रा नदी पर जल मार्ग बनेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UJJAIN के रामघाट पर जल गंगा…
महिला एवं बच्चे सभी गरबा खेल कर माता जी की आराधना करते आये नज़र [metaslider id=”122″]नवरात्रि का पर्व बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है इसमें क्या पुरुष या क्या महिला एवं…