BHOPAL भोपाल में महिला पर गर्म तेल डालकर हत्या

BHOPAL

BHOPAL

[metaslider id="122"]

BHOPAL भोपाल में महिला पर गर्म तेल डालकर हत्या

BHOPAL पुलिसकर्मियों ने रास्ते में उतारा, अस्पताल नहीं पहुंचाया; परिजन बोले- मिन्नतें करते रह ग

BHOPAL
BHOPAL

भोपाल में तीन युवकों ने एक महिला पर गर्म तेल डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। हमीदिया अस्पताल में चार दिन चले इलाज के बाद गुरुवार (7 जुलाई) सुबह उसकी मौत हो गई। घटना रविवार रात (3 जुलाई) को अन्ना नगर की है। महिला के बेटे का आरोप है कि आरोपी मुझे मारने आए थे। मां बचाने आई तो उन्हें पीटा और गर्म तेल डाल दिया।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पीछे चाय नाश्ते की दुकान के बाहर अतिक्रमण किए जाने के विवाद बताया जा रहा है। मृतका कांति प्रजापति (35) के पति ने गोविंदपुरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DM5FRReBEWy/

कांति प्रजापति के पति मुकेश ने बताया कि रिश्तेदार कमलेश प्रजापति और उसका भांजा अतिक्रमण विवाद में बेटे को पीटने आए थे। यह देखकर कांति बेटे को बचाने पहुंची। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। अपनी दुकान में कड़ाही में रखे गर्म तेल को पत्नी पर उड़ेल दिया। जिसने तेल डाला वह भी झुलस गया।

हमने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गोविंदपुरा थाने की एफआरवी (First Response Vehicle) मौके पर पहुंची। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए निकले। रास्ते में पुलिसवालों ने आरोपियों के संबंध में पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान तड़पती पत्नी को करियर कॉलेज के पास उतार दिया। कहा कि यहां से खुद अस्पताल ले जाओ। वहां तक छोड़ना हमारा काम नहीं है। हम मिन्नतें करते रहे। पुलिसकर्मी नहीं माने, एक राहगीर की एक्टिवा से किसी तरह पत्नी को जेपी अस्पताल पहुंचाया।

https://www.facebook.com/share/16Q23eY7C3/

यहां से पत्नी को हमीदिया रेफर किया गया। इलाज के दौरान पत्नी की हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। मुकेश के मुताबिक उनकी पत्नी की मौत हो गई, बेटे को भी आरोपियों ने पीटा। इसके बाद भी उनके और उनके बेटों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। जबकि जिसने उन पर एफआईआर कराई, उसी ने पत्नी को जलाया है। यही तेल उस पर गिरा, जिससे वह झुलस गया है।

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के मुताबिक मृतका के बेटे ने बताया कि मां को एफआरवी से उतारा गया। मिन्नतों के बाद भी उसमें सवार पुलिसकर्मी मां को अस्पताल पहुंचाने को तैयार नहीं हुए। इस बात को लेकर हमारी उनसे बहस हुई पर वे नहीं रुके और चले गए। पुलिस बयान दर्ज करने भी अस्पताल देरी से आई, वहां भी पुलिसकर्मी बहस करता रहा।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1953044928864616758

घर के पास ही रहने वाला कमलेश प्रजापति और उसका नाबालिग (17) भाई एक अन्य युवक के साथ कांति के बेटे से पुराने विवाद को लेकर बहस कर रहे थे। इसी बीच बात हाथापाई तक पहुंची। कांति बेटे से विवाद को देख उसे बचाने पहुंची थी, इसी बीच आरोपियों ने अपनी चाय नाश्ते की होटल में खौलते तेल से भरे बर्तन को महिला पर उड़ेल दिया। इससे महिला गंभीर से घायल हो गई। गुरुवार को चार दिन चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। आरोपी भी महिला के करीबी रिश्तेदार हैं।

BHOPAL
BHOPAL

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *