BENGLURU-रेणुकास्वामी मर्डर केस- सुपरस्टार दर्शन के कपड़ों पर खून था
BENGLURU-चार्जशीट में खुलासा, फैन के प्राइवेट पार्ट पर लगाया था करंट
BENGLURU-पुलिस को मिले 230 सबूत
साउथ के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के चर्चित रेणुकास्वामी मर्डर केस में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।
इस चार्जशीट में कहा गया है कि दर्शन के कपड़ों और पवित्रा की जूती पर खून के धब्बे पाए गए थे। वहीं दोनों ने फैन रेणुकास्वामी को इस हद तक टॉर्चर किया कि उसके प्राइवेट पार्ट पर करंट तक लगाया।
पुलिस ने चश्मदीदों के बयान सहित करीब 230 सबूतों के साथ चार्जशीट पेश की है। मामले में दर्शन और पवित्रा पहले से ही जेल की सजा काट रहे हैं।
BENGLURU क्राइम सीन से विनती करते रेणुकास्वामी की फोटो भी शामिल
चार्जशीट में पुलिस ने क्राइम सीन से ली गई एक तस्वीर भी शामिल की है जिसमें रेणुकास्वामी आरोपियों से विनती करता नजर आ रहा है।
मीडिया रिपाेर्ट्स की मानें तो रेणुकास्वामी की हत्या करने से पहले पवित्रा ने खुद जूती से उसकी पिटाई की थी।
पुलिस ने चार्जशीट में दर्शन, पवित्रा सहित 17 आरोपियों के कपड़ों पर खून के धब्बों की फोरेंसिक रिपोर्ट भी पेश की है।
रेणुकास्वामी का एक कान गायब था
BENGLURU पुलिस को रेणुकास्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसे बेरहमी से पीटा गया था। प्रताड़ित करने के लिए बिजली के झटके दिए गए थे। शरीर पर कई चोट के निशान थे और एक कान तक गायब था।
ये सारे सबूत इस बात की गवाही देते हैं कि रेणुका को बुरी तरह मारा-पीटा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगा दिया था।
BENGLURU 11 जून से जेल में बंद हैं दर्शन
https://x.com/chanakyalivetv
दर्शन बीते 11 जून से 33 साल के फैन रेणुकास्वामी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।
BENGLURU फैन का मर्डर करने के लिए पवित्रा ने उकसाया
इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।
BENGLURU पुलिस को 9 जून को मिली रेणुकास्वामी की लाश
रेणुकास्वामी की लाश 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके के एक अपार्टमेंट के पास मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।
इसके बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। इस मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोग सलाखों के पीछे हैं।
पुलिस को 9 जून को मिली रेणुकास्वामी की लाश
रेणुकास्वामी की लाश 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके के एक अपार्टमेंट के पास मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।
BENGLURU इसके बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। इस मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोग सलाखों के पीछे हैं।मां से मिलकर रो पड़े कन्नड़ स्टार दर्शन थुगुदीपा:पत्नी-बेटा भी मिलने पहुंचे, फैन रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में 22 दिन से जेल में बंद हैं एक्टरकन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों जेल में बंद हैं। उन पर फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है। दर्शन 4 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं। उन्हें बेंगलुरु की परापन्ना अग्रहारा जेल में रखा गया है
https://x.com/chanakyalivetv
[metaslider id="122"]