ANDHRA में NDA की सरकार है संभव,ओडिशा में भाजपा की बढ़त

ANDHRA में NDA की सरकार है संभव,ओडिशा में भाजपा की बढ़त

ANDHRA में NDA की सरकार है संभव,ओडिशा में भाजपा की बढ़त

[metaslider id="122"]

ANDHRA में NDA की सरकार है संभव,ओडिशा में भाजपा की बढ़त:

ANDHRA में TDP 119 सीटों पर आगे; ओडिशा में 24 साल बाद सत्ता बदलने के आसार

ANDHRA  में भाजपा, TDP, जन सेना पार्टी गठबंधन को लीड

ANDHRA में NDA की सरकार है संभव
ANDHRA में NDA की सरकार है संभव,ओडिशा में भाजपा की बढ़त
ANDHRA में NDA की सरकार है संभव,ओडिशा में भाजपा की बढ़त

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। फिलहाल रुझान आ रहे हैं।

ANDHRA प्रदेश में NDA (भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी) मौजूदा CM जगन मोहन रेड्डी की YSRCP से काफी आगे चल रही है। एग्जिट पोल में भी इस बार सत्ता बदलने का अनुमान जताया गया था। 5 एग्जिट पोल में NDA तो दो में सत्तारूढ़ YSRCP की सरकार बनते दिख रही है।

वहीं, ओडिशा में अब तक के रुझान में BJP आगे चल रही है। एग्जिट पोल में BJD और BJP में कांटे का मुकाबला बताया गया था। पोल में नवीन पटनायक की BJD और भाजपा को, दोनों को 62-80 सीटें मिलने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।

वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

ओडिशा में भाजपा को भारी बढ़त

ओडिशा में भाजपा भारी बढ़त लिए हुए है। पार्टी 62 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, BJD 45 तो कांग्रेस 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

ANDHRA  में भाजपा, TDP, जन सेना पार्टी गठबंधन को लीड

आंध्र में भाजपा, TDP, जन सेना पार्टी गठबंधन को बढ़त है। TDP 119, भाजपा 6 और जन सेना पार्टी 17 सीटों पर आगे चल रही है।

UP के रुझानों में भाजपा को बड़ा झटका

वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी YSRCP 18 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक भी सीट पर बढ़त नहीं है।

ओडिशा में भाजपा को 56 सीटों पर बढ़त- चुनाव आयोग

ओडिशा में 24 साल बाद सत्ता में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा फिलहाल 56 तो BJD 37 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

ANDHRA  में NDA को बढ़त

आंध्र प्रदेश में NDA (BJP, TDP और जन सेना पार्टी) को जबर्दस्त बढ़त है। TDP 95, भाजपा 4 और जन सेना पार्टी 14 सीटों पर आगे है।

वहीं सत्ताधारी YSRCP सिर्फ 18 सीटों पर आगे चल रही है। पिछली बार इसे 151 सीटों पर जीत मिली थी

LOKSABHA सीटों की काउंटिंग हुई चालू: 542

आंध्र प्रदेश में भाजपा गठबंधन को बढ़त

आंध्र प्रदेश में भाजपा गठबंधन आगे है। TDP 62, BJP 4 सीटों पर आगे है। हालांकि, जन सेना पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं है।

सत्तारूढ़ YSRCP 9 सीटों पर आगे चल रही है।

आंध्र में TDP 56 सीटों पर आगे

आंध्र प्रदेश में अब तक के रुझानों में TDP 56, भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है। जन सेना पार्टी किसी सीट पर आगे नहीं है। आंध्र में TDP, BJP और जन सेना पार्टी का गठबंधन है।

सत्ताधारी YSRCP 8 सीटों पर आगे चल रही है

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

ओडिशा में BJD और BJP में कांटे की टक्कर

ओडिशा में सत्तारूढ़ BJD 26 तो BJP 20 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

ओडिशा में BJD 13 सीटों पर आगे

ओडिशा में BJD 13 सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा ने यहां 9 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

ओडिशा में भाजपा 6 सीटों पर आगे

ओडिशा में BJD 12 सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा ने यहां 6 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस 1 सीट पर आगे है

ओडिशा में कांग्रेस 1 सीट पर आगे

ओडिशा में BJD 12 सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा ने यहां 5 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

आंध्र प्रदेश में TDP 13 सीटों पर आगे

आंध्र प्रदेश में TDP 13 सीटों पर आगे चल रही है।

ANDHRA में NDA की सरकार है संभव,ओडिशा में भाजपा की बढ़त
ANDHRA में NDA की सरकार है संभव,ओडिशा में भाजपा की बढ़त
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *