rajgadh से जिला ब्यूरो हेड राजू बैरागी की रिपोर्ट
प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्याव्यावरा पुलिस के अनुसार, एसआई दीपांकर गौतम बाइक से हाईवे पर जा रहे थे, तभी कुंदा मार्केट के पास पल्लवी सोलंकी ने कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसआई दीपांकर पहले कार के बोनट पर गिरे और फिर सड़क पर गिर गए। इसके बाद भी कार ने उन्हें लगभग 30 मीटर तक घसीटा। पल्लवी और करण कार से उतरकर तुरंत देहात थाने की ओर दौड़ गए। थाने पहुंचकर दोनों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया और बताया कि उन्होंने एसआई की हत्या कर दी है।
https://www.facebook.com/chanakyanews.india
https://twitter.com/chanakyalivetv
प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण
सूत्रों के अनुसार, पल्ल्वी और करण के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें करण ने पल्लवी को गोली मार दी थी।
हालांकि, गोली गले के पास से लगकर निकल गई और पल्लवी बच गई थी इस घटना के बाद दोनों कुछ समय तक अलग रहे, लेकिन फिर समझोता होने से साथ आ गए। इसी बीच, एसआई दीपांकर गौतम की जिंदगी में एंट्री हो गई। बताया जा रहा है कि
दीपांकर को इस बात का अंदेशा हो गया था कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने अपने एक दोस्त को कॉल करके कहा था, तू जल्दी आ, ये दोनों मुझे मार डालेंगे। लेकिन इससे पहले कि उनका दोस्त पहुंच पाता, पल्लवी और करण ने उनकी हत्या कर दी।
एसआई दीपांकर गौतम विवादों से पुराना नाता
बताया जाता है कि शिवपुरी निवासी एसआई दीपांकर गौतम पहले से ही कई विवादों में घिरे थे। उन पर रुपयों की मांग और दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। हालांकि, दुष्कर्म मामले में वे दोषमुक्त आ होकर जेल से बाहर आ गए थे इस कारण वे ड्यूटी पर लोट आए थे दुष्कर्म के मामले में बरी होने के बाद भी, उनके खिलाफ शिकायतों की जांच चल रही थी, जिसके चलते उन्हें सिटी थाने से हटा दिया गया था और लाइन हाजिर किया गया था।
देर रात तक एसपी ने स्वयं की पूछताछ
इस घटना ने राजगढ़ पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया। एसपी आदित्य मिश्रा ने खुद देर रात तक पल्लवी सोलंकी और करण ठाकुर से पूछताछ की। और मामले में निष्पक्ष जांच करवा कर प्रकरण दर्ज करवाया गया थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने बताया कि आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
[metaslider id="122"]