2 तारीख को टीकमगढ़ में शिवराज सिंह चौहान का आगमन

[metaslider id="122"]

*
*मोहनगढ़ में भी करेंगे आमसभा*
कविन्द पटैरिया/निष्पक्ष मत
टीकमगढ़ दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीकमगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं बुधवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय से सी एम का प्रोग्राम दौरा जारी किया गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिन गुरुवार को 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ पहुंचेंगे इसके बाद शहर में रोड शो करते हुए मानस मंच में जनसभा का आयोजन होगा भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 10:30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे सुबह 11:00 बजे सागर जिले की देवरी में आम सभा को संबोधित करेंगे सुबह 11:40 पर देवरी हेलीपैड से टीकमगढ़ के लिए रवाना होंगे दोपहर 12:30 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहर में रोड शो करते हुए मानस मंच स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे 120 पर जनसभा के बाद वापस हेलीपैड के लिए रवाना होंगे इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दो बार टीकमगढ़ दौरा तय किया गया था लेकिन दो बार आखिरी वक्त पर प्रोग्राम को स्थगित कर दिया गया था मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीकमगढ़ के बाद पृथ्वीपुर की तहसील मोहनगढ़ में भी एक जनसभा का आयोजन करेंगे इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर छतरपुर जिले के नौगांव के लिए रवाना होगा

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights