रायगढ़ आए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस वार्ता की।

रायगढ़

[metaslider id="122"]

नीरज विश्वास रायगढ़।

प्रेस वार्ता जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ में आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक रायगढ़ एवम केबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

प्रेस वार्ता के दौरान आपने मिडिया कर्मियों के विभिन्न स्वालों का जवाब दिया। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कटे हुए हुए कहा कि श्रीमती मिश्रा आदिवासी कैसे हो गईं यह आश्चर्य का विषय है। उन्होंने कहा कि किसी आदिवासी के बजाए किसी मिश्रा को टिकट देना आदिवासी समाज का अपमान है।

 

रायगढ़ के कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर मेनका देवी सिंह के पति डॉक्टर परिवेश मिश्रा हैं, और नेताम ने उन्हीं पर तंज कसते हुए डॉक्टर मेनका देवी सिंह को मिश्रा यानि ब्राह्मण बताया।

इसे पहले राम विचार नेताम ने मोदी की गारंटी की बात बताई और 2014 से अब तक के मोदी सरकार के काम काज पर प्रकाश डालते हुए इसे वैश्विक स्तर का बताया। उन्होंने मोदी सरकार के अलावा विष्णुदेव साय के सरकार द्वारा किए गए अब तक के कामों के बारे में भी उन्होंने कहा। जिसमें 18 लाख परिवारों का घर, किसान समृद्धि योजना और नारी शक्ति वंदन योजना जैसी जनहित की योजनाओं को गिनाया।

 

 

महादेव एप में उलझे पूर्व मुखिया भूपेश बघेल के विषय में उन्होंने कहा कि महादेव एप का पूरा खेल श्री बघेल के इशारों पर ही चला है,जांच एजेंसियां इस मामले में कुछ को गिरफ्तार कर चुकी है कुछ का होना बाकी है। जो भी धरे गए है सभी भूपेश का नाम ले रहे हैं। कांग्रेस के गाली गलौज की नीति को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस की नीति रही है कि वो दूसरे राजनीति दल के नेताओं से लेकर लोगों को अपमानित करती रही है। कांग्रेस ने मोदी जी को जितनी गालियां दी मोदी जी उतने विशाल रूप से लोकप्रिय होकर उभरे गाली गलौज की नीति के कारण कांग्रेस आज रसातल में है और मोदी जी का विश्व में डंका बज रहा है। Ed और cbi के विषय में आपने कहा कि जो चोर है वही जांच एजेंसी से डरेगा जो गलत नही किया है उसे डरने की क्या जरूरत हैं।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *