मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जावरा चौपाटी से पिपली बाजार तक रोड शो

[metaslider id="122"]

रतलाम के जावरा विधानसभा सीट पर जिले में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जावरा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उमठ पलिया स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे जहां से वह सड़क मार्ग द्वारा सभा स्थल जाएंगे। जावरा चौपाटी से पिपली बाजार तक मुख्यमंत्री रोड शो कर सभा स्थल पहुंचेंगे। गौरतलब है कि जावरा विधानसभा सीट पर डॉ राजेंद्र पांडे को भारतीय जनता पार्टी ने लगातार छठी बार उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री यहां भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र पांडे के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के जावरा दौरे की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के दौर में सुरक्षा व्यवस्था के प्रोटोकॉल के अंतर्गत तैयारी में स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी जुटा हुआ है। उमठ पालिया गांव के समीप हेलीपैड तैयार किया गया है। जहां दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री का आगमन होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री जावरा चौपाटी से पिपली बाजार तक रोड शो कर सभा स्थल पहुंचेंगे।

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *