‘महाराज’ के गढ़ में सेंध लगा रहे हैं राघौगढ़ के ‘युवराज

[metaslider id="122"]

MP Chunav 2023: ‘महाराज’ के गढ़ में सेंध लगा रहे हैं राघौगढ़ के ‘युवराज’, चुनाव से पहले सिंधिया को झटका दे चुके हैं जयवर्धन सिंह………….शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (महाराज के गढ़) में जयवर्धन सिंह (राघौगढ़ के युवराज) सेंध लगाने में लगे हैं। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने पिछले कुछ दिनों से शिवपुरी जिले में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शिवपुरी जिले से गुना जिला लगा हुआ है और गुना जिले की राघौगढ़ सीट से जयवर्धन सिंह विधायक हैं। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह लगातार शिवपुरी जिले में दौरे कर रहे हैं और भाजपा के असंतुष्ट नेताओं को तोड़ने में लगे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कोलारस से भाजपा के असंतुष्ट नेता बैजनाथ सिंह यादव, रघुराज सिंह धाकड़ और जितेंद्र जैन गोटू को अपनी मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल कराया था।इस प्रवेश के बाद कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास में शनिवार को एक रोड शो का आयोजन किया गया। बदरवास में जयवर्धन सिंह का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन भी मौजूद रहे। जगह-जगह जयवर्धन सिंह का स्वागत किया गया। इस रोड शो के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले की चार अन्य विधानसभा सीट से भी कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंचे और जयवर्धन सिंह का स्वागत करते हुए देखे गए।

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आवश्यक सूचना -चाणक्य न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ चैनल पे चलने वाली किसी भी खबर पे किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सप्प करे -9315744968 ,मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आवश्यकता है जिला ब्यूरो और रिपोर्टर की सम्पर्क करे -9315744968,
चाणक्य न्यूज़ इंडिया को आप देखा सकते है -1) 2.Rang OTT 3) dailyhunt4) DTH live ott 5) Joy TV 6) dish plus 7) i2i Tv 8) ebaba tv 9) Rock TV 10) yupp tv 11) playbox tv
12) media9 ott 14)Rocu Tv-US.UK 15)Zenga Tv 16)Jio Fiber 17).Shemaroo. 18).Amezone Fire Stic. 19).Rocu Tv UK.US 20).Osta Play
17:08