कुण्डेश्वर धाम /मकर संक्रांति पर्व पर बुंदेलखण्ड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र कुण्डेश्वर धाम में प्रतिवर्ष विशाल मेला आयोजन होता है। जिसमें आसपास के क्षेत्रों सहित समूचे बुंदेलखण्ड से हजारों की संख्या में श्रृद्धालु एवं भक्तगण पवित्र उषाकुण्ड में स्नान करने तथा भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करने आते हैं। इस वर्ष स्नान का शुभ मूहूर्त 15 जनवरी को प्रातः 09 बजे से होने के कारण मकर संक्रांति मेला 15 जनवरी 2024 को आयोजित होगा। मंदिर ट्रस्ट समिति तथा जिला प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
जैसा कि सर्व विदित है कि लंबे संघर्ष एवं प्रयासों से लगभग 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी 2024 को ऐसा शुभ अवसर आ रहा है जिस दिन अयोध्या धाम में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामललाजू की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के इस दिव्य एवं अलौकिक समारोह के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश व प्रदेश के मुख्य मंदिरों में धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान किये जा रहे हैं। इसी कम में प्रबंध समिति मंदिर ट्रस्ट कुण्डेश्वर धाम ने दिनांक 16 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक सप्तदिवसीय “मंगल उत्सव” आयोजित करने का निर्णय लिया है। सप्तदिवसीय इस विशाल धार्मिक आयोजन में निम्नानुसार कार्यकम एवं अनुष्ठान सम्पन्न होगें।
मंगलवार 16 जनवरी 2024 –
विशाल कलशयात्रा (दोपहर 12 बजे से) सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ (दोपहर 03 बजे से) दिव्य भजन संध्या ( दोपहर 02 बजे से)
बुधवार 17 जनवरी 2024 –
भजन गायिका अनुष्का श्रीवास्तव करेरा शिवपुरी महाआरती – सायं 5:30 बजे से
गुरुवार 18 जनवरी 2024 –
श्रीराम काव्य संध्या ( दोपहर 02 बजे से) राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा, प्रीति अग्रवाल मुजफ्फरपुर अभिषेक अटल जबलपुर, मनीषा सक्सेना दिल्ली
शुकवार 19 जनवरी 2024 –
मों राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन अनुष्ठान ( सायं 7 बजे से 9 बजे तक एक लाख अर्चन)
पवन सानिध्य-अनंत विभूषित संत श्री रविशंकर जी
महाराज रावतपुरा सरकार
नोटः-अर्चन में यजमान बनने हेतु 1100.00 रु.की दानराशि मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में जमा कर स्थान सुनिश्चित कर लें। संपर्क सूत्र- 9399876802, 9755521571
शनिवार 20 जनवरी 2024
ब्रजरास ( दोपहर 02 बजे से) (श्रीधाम वृंदावन के कलाकारों द्वारा)
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ (सायं 05 बजे से)
रविवार 21 जनवरी 2024
श्रीराम भजन (दोपहर 02 बजे से)
भजन गायक-खनिज देव चौहान (बुंदेलखण्ड) (खबर मोरी लय रईयो फ्रेम)
सोमवार 22 जनवरी 2024
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एल.सी.डी./ प्रोजेक्टर पर (प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक)
बधाई नृत्य एवं मंगल गान (दोपहर 02 बजे से) जुगल नामदेव ग्रुप सागर के कलाकारों द्वारा रंगोली, दीपोत्सव एवं आतिशवाजी सायं 6 बजे से
समस्त कार्यकम मंदिर परिसर कुण्डेश्वर धाम में आयोजित किये जायेगें।
इसके अतिरिक्त संस्कृति विभाग म.प्र. शासन द्वारा लीला समारोह दिनांक 16 से 18 जनवरी 2024 तक श्रीराम के चरितों पर आधारित लीलाओं की प्रस्तुति सायंकाल 7 बजे से 9 बजे तक मेला प्रांगण कुण्डेश्वर धाम में की जाएगी।
1. 16 जनवरी
2. 17 जनवरी
श्री हनुमान लीला
(श्री राजीव आचार्य एण्ड ग्रुप दमोह) श्री शबरी चरित्र
(अंजली शुक्ला एण्ड ग्रुप छतरपुर )
कविन्द पटैरिया पत्रकार जिला ब्यूरो टीकमगढ़ म प्र
[metaslider id="122"]