दशहरे पर देशभर में रावण दहन:मोदी बोले- चंद्रयान को चांद पर पहुंचे 2 महीने हो गए, अयोध्या में भगवान राम कुछ महीनों में विराजेंगे——बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी पर आज देशभर में रावण दहन किया जा रहा है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 स्थित रामलीला मैदान में भी रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन किए जाएंगे, यहां पीएम मोदी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रावण दहन से पहले भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती की। कुछ ही देर में पीएम रावण दहन करेंगे।
रावण दहन के साथ ही यहां पिछले 8 दिन से चल रही रामलीला का समापन होगा। विजयदशमी का त्योहार देश के लगभग हर हिस्से में मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था।
[metaslider id="122"]