थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

[metaslider id="122"]

थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रोहित काशवानी जी के द्वारा अवैध शराब विक्रय परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस को दि०28/10/23 को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई की थाना देहात के ग्राम गोपालपुरा आम रोड पुलिया के नीचे एक व्यक्ति अवैध रुप से शराब की पेटियां रखे हुये है मुखविर की सूचना पर तत्काल पुलिस वल के साथ दविश देकर ग्राम गोपालपुरा मे आमरोड पुलिया के नीचे दविश दी तो पुलिया के नीचे ग्राम शिवराजपुरा का कुलदीप यादव पिता जाहर सिह यादव उम्र 25 साल का सात पेटियां देशी मदिरा प्लेन की कुल क्वाटर 350 मात्रा 63 लीटर कीमती 24500 रुपया की रखे मिला उक्त शराब के संवंध मे दस्तावेज पूछने पर कुलदीप यादव द्वारा कोई भी दस्तावेज होना नही बताया जिसका अपराध धारा 34(2) आवकारी एक्ट के तहत पाये जाने से मौके पर उक्त शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी के विरुध्द पूर्व से 09 अपराध एंव 06 प्रतिवंधात्मक कार्यवाहीयां विचाराधीन है एंव आरोपी का जिलावदर प्रकरण भी श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय टीकमगढ के यहां विचाराधीन है।आरोपी को आज दि०29/10/23 को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
उक्त कार्यवाही मे निरी० मनीष कुमार थाना प्रभारी थाना देहात, उनि० रामसेवक झां, प्रआर० राहुल पटैरिया, आर० मनोज नायक, अजय यादव, अवनीश पुरी, आर० चालक कपिल शर्मा एंव एनआरएस मलखान की सराहनीय भूमिका रही।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights