झारखण्ड बोकारो माहतमा हंसराज की जयंती पर किया गया याद

झारखण्ड

[metaslider id="122"]

झारखण्ड बोकारो माहतमा हंसराज की जयंती पर किया गया याद

झारखण्ड बोकारो से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

कथारा डीएवी में महात्मा हंसराज की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया याद

 

 

बोकारो जिला अन्तर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में आज महात्मा हंसराज के १६१वें जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य विपिन राय ने बताया कि देश भर में डीएवी संस्थान इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं। विद्यालय में इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।सभी शिक्षकों एवम विद्यार्थियो ने उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए एक बेहतरीन कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। इसके माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सन्मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। कुछ स्टूडेंट्स ने कविताओं से महात्मा हंसराज के महान समर्पण का गुणगान भी किया। इसके साथ ही छठी से नवी के विद्यार्थियो ने गुरु वंदना सुनाई। विद्यालय के प्राचार्य सह डी ए वी झारखंड जोन जी के ए आर ओ श्री बिपिन राय ने महात्मा हंसराज के अतुलनीय योगदान, उनके त्याग, परिश्रम और निष्काम सेवा जैसे गुणों को वर्णन करते हुए उन्हें सभी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

  1. इस अवसर पर विद्यालय के सीसीए कोऑर्डिनेटर सह अंग्रेज़ी शिक्षक श्री बी के दसौंधी, दयानंद सदन के इंचार्ज श्रीमति बिना कुमारी, अरबिंदो सदन के इंचार्ज मधु मल्लिका उपाध्याय विवेकानंद सदन के इंचार्ज श्रीमति रेखा कुमारी, श्रद्धानंद सदन के इंचार्ज श्रीमति आराधाना, वरिष्ठ शिक्षक श्री पंकज कुमार, श्री पी एन चौधरी, श्रीमति शर्मिला ठाकुर , ए के गोस्वामी, धर्म गुरु श्री टी एम पाठक,जीतेंद्र दुबे,संजय कुमार सिंह, मंतोश कुमार, अमित पाण्डे, शैलेंद्र कुमार,राकेश पाण्डे, अतुल कुमार सिन्हा, रितेश कुमार, जय प्रकाश गिरी, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, अमरनाथ यादव, खुशबू सिंह, ममता पात्रा , ओशिन,संजना पांडे , संगीत कुमार, अदीब अहमद,सी के सिंह, दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा,शुभम कुमार , सुमन पाण्डे, ज़ाकिर अंसारी,गौरव तिवारी,पिंटू दुबे, के के पांडे सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *