लोकेशन – जांजगीर चांपा
सिवनी चांपा में धान खरीदी की शुरुवात ग्रामीण किसान एवं जन प्रतिनिधिओ की उपस्थिति में हुई
छत्तीसगढ़ राज्य समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुवात तो करीब बीस दिनों पहले हो चुकी है, परंतु बारिश के देरी और विधानसभा चुनाव के कारण धान खरीदी की शुरुवात जिले में देर से हुई।
जिले के ग्राम सिवनी चांपा उपार्जन केन्द्र में आज धान खरीदी की शुरुवात हुई।
धान खरीदी की शुरुवात के लिए आमंत्रित ग्रामीण किसान, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
उपार्जन केन्द्र में 1314 किसानों का पंजीयन है, जिन लोगों से करीब 58000 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।
धान खरीदी 31 जनवरी 2024 तक चलेगा । इस बीच करीब 20 से 22दिनों की छुट्टी है। अर्थात खरीदी के लिए मात्र 38-40 दिन ही शेष है। जिसमे प्रति दिन करीब 4200 बोरे की तौल और सिलाई कर स्टेक लगाया जाएगा। ऐसे में खरीदी मे किसानों को परेशानी अवश्य होगी।
रिपोर्ट – संजय शर्मा 9425571051
[metaslider id="122"]