छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव महज 122 वोटों से चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही संभाग की बाकी 11 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 2018 के चुनाव में यहां सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी हार का सामना करना पड़ा है। बैज 8433 वोटों से हारे हैं।
दूसरी ओर भाजपा को रायपुर की सभी 7 सीटों सहित 25 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। रायपुर में कार्यकर्ता उत्साह में ढोल और नगाड़ों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस सरकार के 5 मंत्रियों की प्रतिष्ठा अभी दांव पर लगी हुई है।
[metaslider id="122"]