छत्तीसगढ़ में मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू:9 विधायकों में से 5 पहली बार बन रहे मंत्री; 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक पढ़े

[metaslider id="122"]

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। 5 पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। भाजपा के सभी विधायक राजभवन पहुंच चुके हैं।

कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं।

राजभवन की ओर जाने वाले चारों रास्तों को आम जन के लिए बंद कर दिया गया है। इसमें पुराने PHQ, शास्त्री चौक, पुराने डीपीआर भवन और चर्च की ओर से जाने वाले रास्ते बंद किए गए हैं। चर्च के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे। इन्होंने ली

इन्होंने ली शपथ

  1. दयालदास बघेल
  2. केदार कश्यप
  3. लखन लाल देवांगन
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *