चाणक्य न्यूज़ इंडिया 24/7 जिला विदिशा ब्यूरो बंटी बाबा नफीस खान गंजबासौदा
हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लेकर, कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन ने भरा फॉर्म
गंजबासौदा विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन ने हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ एक जुलूस के रूप में नगर के मुख्य चौराहे से होते हुए बरेठ रोड, जयस्तंभ चौक, मील रोड, रेलवे स्टेशन, नेहरू चौक, अंबेडकर चौक होते हुए एसडीम ऑफिस पहुंचे। और अपना नामांकन दाखिल किया। जहां इनके साथ कांग्रेस ई प्रत्याशी निशंक जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वीर सिंह रघुवंशी, सत्य कुमार शर्मा, बहादुर सिंह दांगी,सौदान सिंह यादव,मयंक तेनगुरिया लखन लोधी गोविंद गुर्जर,वीरेंद्र सिंह यादव, विकास शर्मा प्रकाश मिश्रा सै.मोहम्मद अदनान महेश शर्मा,पार्षद सतीश कटारे,जगदीश व्यास, मणि भाई अहिरवार सहित बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ एसडीम ऑफिस पहुंचे। जहां नुक्कड़ सभा को संबोधित को करते हुए कांग्रेस के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन अपने समर्थकों के साथ एसडीम ऑफिस पहुंचकर नाम अपना नामांकन फार्म जमा किया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, कमलनाथ बिग्रेड़ सहित कांग्रेस के सभी संगठन ऑन के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कांग्रेस के जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे लेकर ढोल धमाके के साथ चल रहे थे। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बरेठ रोड से दर्शन एवं पूजा अर्चना कर विशाल जुलूस प्रारंभ हुआ।
जुलूस में कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर के सभी वार्डों के युवाओं, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए, आगे आगे चल रहे थे। समर्थकों और आम जनों एवं कांग्रेसियों के द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य जुलूस का फूल बरसाकर स्वागत किया। जुलूस में ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
[metaslider id="122"]