केरल में प्रार्थना सभा के दौरान 3 ब्लास्ट

[metaslider id="122"]

1 महिला की मौत, 25 घायल, 5 गंभीर; घटना के दौरान 2 हजार लोग कन्वेंशन सेंटर में मौजूद थे

केरल के एर्नाकुलम में रविवार को एक कन्वेंशन सेंटर में तीन धमाके हुए। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कलामासेरी में स्थित इस कन्वेंशन सेंटर में सुबह साढ़े 9 बजे के करीब 2 हजार लोग प्रार्थना कर रहे थे, उसी दौरान 5 मिनट के अंदर लगातार तीन धमाके हुए।

जेहोवाज विटनेसेस संस्थान के स्थानीय प्रवक्ता टीए श्रीकुमार ने कहा कि कन्वेंशन हॉल में 9:45 बजे तीन धमाके हुए। प्रेयर खत्म होने के कुछ ही सेकेंड के अंदर धमाके हुए। पहला धमाका हॉल के बीचों-बीच हुआ। कुछ सेकेंड बाद हॉल के दोनों तरफ दो और धमाके हुए। एर्नाकुलम में जहां धमाका हुआ है। उसके आसपास बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं।

धमाकों के समय केरल के सीएम दिल्ली में धरना दे रहे थे जिस समय केरल में धमाके हुए, उस वक्त राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन दिल्ली में धरना दे रहे थे। यह धरना कम्युनिस्ट पार्टी ने गाजा पर इजराइल के हमले के विरोध में आयोजित किया है। धमाकों के बाद भी विजयन धरने में ही मौजूद रहे। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि धमाके के बाद के हालात को लेकर उन्होंने राज्य के DGP से बात की है।

गृह मंत्रालय में हाई-लेवल मीटिंग, NIA, IB और NSG को भेजा ब्लास्ट की खबर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की। शाह ने अफसरों से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके अलावा ब्लास्ट की जांच के लिए NIA और IB की टीम को भेजने का निर्देश दिए। शाह 28 अक्टूबर से 3 दिनों के दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं। वे मीटिंग में वर्चुअली जुड़े।

एर्नाकुलम के सभी अस्पताल अलर्ट पर, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने विस्फोट में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज करने के लिए विभाग के अफसरों को निर्देश जारी किया गया है। एर्नाकुलम के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। मंत्री ने डॉक्टरों समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को, जो छुट्टी पर हैं, तुरंत लौटने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कलामासेरी मेडिकल कॉलेज, एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल और कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

दो दिन पहले एर्नाकुलम में हमास के समर्थन में रैली हुई थी केरल में पिछले कुछ दिनों से फिलिस्तीन के समर्थन में मुस्लिम संगठन लगातार रैलियां कर रहे हैं। दो दिन पहले एर्नाकुलम में हमास के समर्थन में भी एक रैली हुई थी। मल्लपुरम में शुक्रवार को फिलिस्तीन के सपोर्ट में एक और रैली हुई थी। इसमें हमास नेता खालिद मशेल वर्चुअली मौजूद रहा।

केरल में हमास से जुड़ी ये दो खबरें भी पढ़ें…

फिलिस्तीन के समर्थन वाली रैली में हमास नेता शामिल:केरल में हुए प्रोटेस्ट में वर्चुअली जुड़कर भाषण दिया इजराइल-हमास जंग के बीच देश में फिलिस्तीन के सपोर्ट में प्रोटेस्ट हो रहे हैं। केरल के मल्लपुरम में शुक्रवार को फिलिस्तीन के सपोर्ट में हुई एक रैली में हमास नेता खालिद मशेल वर्चुअली मौजूद रहा। जमात-ए-इस्लामी के यूथ विंग सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट की ओर से हुई इस रैली में इस रैली में ‘बुलडोजर हिंदुत्व और रंगभेदी यहूदीवाद उखाड़ फेंको’ के नारे लगाए गए।केरल के मुस्लिम संगठन महल एम्पावरमेंट मिशन (MEM) ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फिलिस्तीन के समर्थन में होने वाले एक कार्यक्रम के गेस्ट लिस्ट से हटा दिया। यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में होना है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights