कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक

[metaslider id="122"]
  • जबलपुर संभागीय हेड- अब्दुल्ला खान उर्फ सदर भाई, लोकेशन- छिंदवाड़ा ,मध्य प्रदेश कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगाँव छिंदवाड़ा में वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न
  • ===================================================

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के संचालक विस्तार सेवायें डॉ.दिनकर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आज कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगाँव छिंदवाड़ा में वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सौंसर विकासखंड के प्रगतिशील कृषक श्री प्रवेश पराड़कर को कुक्कुट पालन में उत्कृष्ट कार्य करने पर केंद्र द्वारा सम्मानित किया गया ।

कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगाँव छिंदवाड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.डी.सी.श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.विजय पराड़कर ने मक्के के नवीनतम बायफ़ोर्टिफ़ाइड किस्मों जे.एम. 1014 व जे.एम. 2201 के बारे में जानकारी देते हुए कृषकों को रक़बा बढ़ाने के लिए मार्गदर्शित किया । उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा श्रीअन्न, गन्ना फसल की नवीन किस्मों व मृदा के सुपोषण की चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.विजय वर्मा ने फसल के पौधे के हर हिस्से का प्रयोग करके जैविक खेती को बढ़ावा देने और केंद्र के पूर्व प्रमुख डॉ.सुरेंद्र पन्नासे ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये कहा। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.श्रीवास्तव द्वारा खरीफ की प्रगति व रबी की कार्य योजना का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.रूपेन्द्र कुमार झाड़े द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । बैठक में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री मेर सिंह चौधरी व ज़िले के अन्य प्रगतिशील कृषकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक में सभी संबद्ध विभागों के विभाग प्रमुखों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.सरिता सिंह, श्री नीतेश गुप्ता, श्री सुन्दरलाल अलावा, श्रीमती चंचल भार्गव भी उपस्थित थीं।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights