देवास 05-01-2024
कुसमानिया में आधे घंटे बारिश
ग्राम मोहाई में सुबह मावठे की बारिश हुई।
कुसमानिया | क्षेत्र में बुधवार रात बूंदाबांदी हुई और गुरुवार सुबह आधे घंटे तेज बारिश से मौसम में ठंडक हो गई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे क्योंकि गेहूं-चने की फसल में सिंचाई के लिए पानी खत्म हो गया था।
इस बीच बारिश ने एक अंतिम सिंचाई का काम कर दिया। अब उत्पादन अच्छा होगा। क्षेत्र में सिंचाई के लिए तालाब, नदी या
डैम नहीं होने से नवंबर-दिसंबर में ही सिंचाई का पानी खत्म हो जाता है। किसानों की फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उत्पादन नहीं मिल पाता है। कुछ ऐसा ही इस बार भी दिखाई पड़ रहा था। पिछले माह कुएं ट्यूबवेल का पानी कम खत्म हो गया था और किसान मायूस था, लेकिन इस बारिश ने फसल के लिए अमृत का काम किया है।
[metaslider id="122"]