उमरिया मध्य प्रदेश वृद्ध पर टाइगर ने किया हमला

[metaslider id="122"]

वृद्ध पर टाइगर ने किया हमला

लोकेशन उमरिया मध्य प्रदेश

रिपोर्टर विजय कुमार यादव

बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के वन परिक्षेत्र पनपथा कोर के ग्राम सेजवाही में टाइगर के हमले में झल्ला पिता कोदू पाल उम्र 55 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुआ है,घटना के बाद घायल को मानपुर अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है,जहाँ फिलहाल घायल वृद्ध उपचारार्थ है।बताया जाता है कि ग्राम कुसुमहा के सेजवाही ( गागीताल) निवासी घायल वृद्ध झल्ला अपने मवेशियों को लेकर जंगल (आरएफ 431/बीट-गांगीताल) की ओर गया था,तभी दोपहर करीब 1.30 बजे झाड़ियों की ओट में छिपे टाइगर ने हमला बोला है,जिसमे वृद्ध झल्ला पाल गम्भीर रूप से घायल हुआ है।स्थानीय राम विनोद पटेल ने बताया कि मवेशी चराने गए घायल वृद्ध झल्ला पाल का सर और चेहरा गम्भीर रूप से जख्मी हुआ है,घटना के बाद त्वरित मानपुर अस्पताल लाया गया है,जहाँ भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

 

 

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *