इंदौर में सुबह से छाया कोहरा

[metaslider id="122"]

इंदौर में बुधवार सुबह से कोहरा छाया रहा। सुबह 11.30 बजे के बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। विजयनगर और आसपास के इलाकों में फुहार फिर बूंदबांदी हुई। जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने लगी। इससे मौसम अचानक बदल गया। सर्द हवाओं के कारण घर से निकलना भी मुश्किल हो गया।दो सौ मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो रहा है। वहीं शहर के बाहर वाले रास्तों पर सौ मीटर दूर का दिखना मुश्किल हो रहा है। इससे वाहन चालकों को हेड लाइट ऑन करके गाड़ियां चलाना पड़ी।

मौसम विभाग पहले ही बारिश होने का दावा कर चुका था। दावा यह भी किया है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी। इससे एक बार फिर ठिठुरन बढ़ेगी जो दो दिन तक रह सकता है। मौसम केंद्र ने इस मामले में अलर्ट जारी किया है।

 

https://youtube.com/live/0H_ZL4IOcQ0

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *