अवैध हथियार माफियाओं के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

[metaslider id="122"]

बड़वानी कल देर रात 200 पुलिस कर्मियों ने जिले के 15 अलग-अलग स्थानों पर देर रात दी दबिश l 04 पिस्टल, 58 देशी कटटे , 02 मोटर साईकिल व हथियार निर्माण सामग्री कुल 62 फायर आर्म्स सहित 7,44,000/- का मश्रुका जप्त किया गया। एक ही रात में 02 बड़े अतंराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश किया। हथियार खरीदने आये महाराष्ट्र के राकेश पिता किशोर बाविसकर उम्र 28 साल निवासी श्रीराम नगर जलगांव-महाराष्ट्र, तनमय पिता दिलीपसिह हाडा ठाकुर उम्र 23 साल निवासी स्मृूति नगर थाना एरोड्रम इंदौर व त्रिलोकसिंह पिता जग्गुसिंह भाटिया उम्र 50 साल निवासी ग्राम उण्डी खोदरी, थाना पलसूद को गिरफ्तार किया वही हथियार बेचने वाले एक अन्य सिकलीगर बलवीर सिंह पिता ख्यालसिंह सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी ग्राम उमर्ठी, थाना वरला, जिला बड़वानी को गिरफ्तार किया। अवैध हथियारों की वृहृद स्तर पर आर्म्स डील करने पर पुलिस व प्रशासन द्वारा सिकलीगर बलवीर सिंह पिता ख्यालसिंह सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी ग्राम उमर्ठी, थाना वरला, जिला बड़वानी के विरूद्व की गई कठोर कार्यवाही रासुका की कार्रवाई की गई है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *