अलीराजपुर
रिपोटर
यशवंत जैन
कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन से जुड़ी रोजगार गतिविधियों को स्थापित करने हेतु विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है – आईसीआर अटारी डायरेक्टर डाॅ. एसआरके सिंह
[metaslider id="122"]अलीराजपुर जिले में मिल्क ग्राम स्थापित करने हेतु विशेष प्रयास करने पर हुई चर्चाकृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित हुई कृषिगत समन्वय बैठकअलीराजपुर, 27 दिसंबर 2023 – कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषिगत समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर (आईसीआर अटारी) के डायरेक्टर डाॅ. एसआरके सिंह की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई। इस बैठक में अलीराजपुर जिले में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं अलाय सेक्टर की गतिविधियों के माध्यम से सेकंडरी गतिविधियों जिससे आजीविका गतिविधियां स्थापित हो इसके संबंध में जानकारी हुई। डाॅ. सिंह ने अलीराजपुर जिले में कृषि गतिविधियों को उन्नत तकनीक के साथ अपनाते हुए कृषि से जुडे रोजगार उत्पादों की गतिविधियों को विकसित करने की बात कही। उन्होंने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को अपनाकर फसल उत्पादन बढ़ोतरी के साथ-साथ मिलेट्स अनाज को बढावा देने तथा उसकी बेहतर मार्केटिंग विकसित करने की बात की। बेहतर मार्केटिंग के साथ कृषि उत्पादों की गतिविधियों को और उत्पादों को विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा उद्यानिकी फसलों के उत्पादन के साथ उससे उत्पादित होने वाले उत्पादों के विकास हेतु भी बेहतर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने आह्वान किया कि अलीराजपुर जिले में एक ग्राम को मिल्क ग्राम के रूप में विकसित किया जाए। अलीराजपुर जिले में दुग्ध उत्पादन को लेकर बहुत अधिक संभावनाएं और मांग भी है। इसके लिए आवष्यक है कि यहां पर इसके लिए विशेष प्रयास किये जाए। उन्होंने अलीराजपुर जिले में उत्पादित होने वाली फसलों, फल आधारित फसलों की बेहतर माकेर्टिंग विकसित करते हुए उससे किसानों एवं युवाओं को जोडने संबंधी सुझाव दिये। बैठक में कृषि वैज्ञानिक केवीके अलीराजपुर डा. आर के यादव, डीडीए आत्मा श्री डीएस मौर्य, डीडीए उद्यानिकी श्री कैलाश चौहान, पशुपालन विभाग से डाॅ. रोशन बेरवा, आजीविका मिशन से श्री प्रशांत मेहता सहित विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधिगण एवं जिले के कृषकगण उपस्थित थे। बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये। डाॅ. सिंह का स्वागत शाल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।